मेरी सहेली पर निबंध

ADVERTISEMENT

मेरी सहेली पर हिंदी निबंध - मेरी प्यारी दोस्त पर निबंध - मेरी सहेली/मेरी प्यारी दोस्त पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on My Best Friend in Hindi - Essay on My Best Friend in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers - My Best Friend Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids - Hindi Essay on My Best Friend/Meri Saheli/ Meri Pyari Dost 100, 200, 300, 400, 500 words

मेरी सहेली का नाम जयंती है। घर में सब उसे 'जेनी' कहते हैं। जेनी मेरी ही उम्र की है। हम दोनों के घर पास-पास हैं। जयंती मेरी पाठशाला में ही पढ़ती है। हम साथ-साथ पाठशाला जाती और साथ ही आती हैं। हम हमेशा साथ में खेलते हैं।

जयंती के पिता टीचर हैं। उसकी माँ गृहिणी हैं। जयंती हर परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती है। उसे खेल-कूद में भी कई पुरस्कार मिले हैं। वह पढ़ाई में मेरी मदद करती है।

परीक्षा नजदीक आने पर हम दोनों साथ-साथ पढाई करते है। कभी में कक्षा में प्रथम स्थान लाती तो कभी जयंती प्रथम स्थान प्राप्त करती। मैं चाहती हूँ कि मेरी और जयंती की मित्रता सदा बनी रहे।


ADVERTISEMENT