मेरा प्रिय मित्र पर निबंध

ADVERTISEMENT

मेरा प्रिय मित्र पर हिंदी निबंध - मेरा प्यारा दोस्त पर निबंध - मेरा प्रिय मित्र पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on My Dear Friend in Hindi - Essay on My Favorite Friend in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers - My Friend Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids - Hindi Essay on My Favorite Dear Friend/Mera Priye Mitr/ Mera Pyara Dost 100, 200, 300, 400, 500 words

मेरे प्रिय मित्र का नाम किसन है। घर में सब उसे 'कन्हैया' कहते हैं।

किसन मेरी ही उम्र का है। वह मेरी कक्षा में पढ़ता है। उसका घर मेरे घर के सामने है। हम दोनों साथ-साथ विद्यालय जाते हैं। विद्यालय से लौटते समय भी हम साथ-साथ आते हैं। शाम को और छुट्टी के दिन हम साथ-साथ खेलते हैं।

किसन बहुत अच्छा लड़का है। वह पढ़ाई और खेल-कूद दोनों में कुशल है। परीक्षा नजदीक आने पर हम दोनों साथ-साथ पढाई करते है। कभी में कक्षा में प्रथम स्थान लाता तो कभी किसन प्रथम स्थान प्राप्त करता।

मैं चाहता हूँ कि मेरी और किसन की मित्रता हमेशा बनी रहे।


ADVERTISEMENT