आम पर निबंध

ADVERTISEMENT

आम पर हिंदी निबंध - आम पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Mango - Essay on Mango in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Mango Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

आम भारत का एक प्रसिद्ध फल है। यह गरमी की ऋतु में पकता है। आम का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। आम का स्वाद कभी हमें मीठा लगता है तो कभी खट्टा। यह विश्व के स्वादिष्ट फलों में से एक है।

आम की कई जातियाँ हैं जैसे हापुस, दशहरी, लँगड़ा, राजापुरी, केसर, सपेता आदि। रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस आम का स्वाद बहुत बढ़िया होता है।

कच्चा आम हरा और खट्टा होता है। कच्चे आम के अमचुर, मुरब्बा और अचार बनते हैं। पके आम का रंग पीला होता है। पका आम खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। लोग आम का रस बहुत पसंद करते हैं। आम फलों का राजा है ।


ADVERTISEMENT