पुस्तकालय पर निबंध

ADVERTISEMENT

पुस्तकालय पर हिंदी निबंध - पुस्तकालय पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Library in Hindi - Essay on Library in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers - Library Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids - Hindi Essay on Library 100, 200, 300, 400, 500 words

पुस्तकालय शब्द पुस्तक ओर आलय से मिलकर बना है इसका अर्थ है – पुस्तकों का घर । सचमुच, पुस्तकालय वह जगह है, जहाँ पढ़ने के लिए तरह-तरह की पुस्तकें मिलती हैं। पुस्तकालय पाठकों के लिए ज्ञान का भंडार होता है जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करते हैं।

पुस्तकालय में कई अलमारियाँ होती हैं। इनमें अलग-अलग विषयों की पुस्तकें होती हैं। जैसे- हिन्दी और अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें, उपन्यास-कहानी, नाटक-एकांकी, कविता, निबंध आदि विधाओं में विभकत हैं। प्रत्येक पुस्तक पर उसके क्रमांक का लेबल चिपका होता है।

पुस्तकालय में कुछ बड़ी-बड़ी मेजें और उनके दोनों ओर कुर्सियाँ लगी होती हैं। मेजों पर अखबार और पत्रिकाएँ रखी रहती हैं। लोग वहाँ बैठकर इन्हें पढ़ते हैं। पुस्तकालय की देखरेख करने वाले व्यक्ति को पुस्तकालयाध्यक्ष कहा जाता है।

पुस्तकालय पुस्तकों से समृद्ध है, पत्र-पत्रिकाओं से भरपूर है, अध्ययनशील वातावरण से सुगन्धित है। यह ज्ञान-विज्ञान का प्रसारक है और है मानसिक क्षुधा-शान्ति का साधन हैं। सचमुच, पुस्तकालय ज्ञान-विज्ञान का मंदिर है। हमें उसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।


ADVERTISEMENT