स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 10 लाइन - Essay on Independence Day in Hindi for Class 1 - Essay on Independence Day in Hindi for Class 2 - Independence Day Essay in Hindi for Class 2 - Independence Day Essay in Hindi for Class 3 - Hindi Essay on Independence Day for Class 3 - Independence Day Essay in Hindi for Class 4 - Essay on Independence Day in Hindi for Class 4th

हमारा देश सैकड़ों वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसलिए हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालयों और कार्यालयों में छुट्टी रहती है। सुबह जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है। लोग ध्वज वंदन करते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं। 15 अगस्त की सुबह प्रभात-फेरी होती है। 'भारतमाता की जय', 'गाँधीजी की जय' और '15 अगस्त जिंदाबाद' के नारों में हमारे मन और प्राण का उत्साह प्रकट हो उठता है। हममें नया जोश उमड़ आता है। सभी सरकारी दफ्तरों, कॉलेजों, स्कूलों और अन्य संस्थाओं में प्रायः 8-9 बजे तक झंडा फहराया जाता है। पुलिस की परेड होती है। दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। फिर, बच्चों को मिठाइयाँ दी जाती हैं। उस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहते हैं।

इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में अनेक कार्यक्रम होते हैं। इस दिन सुबह प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय त्योहार है।


ADVERTISEMENT