मधुमक्खी पर निबंध

ADVERTISEMENT

मधुमक्खी पर हिंदी निबंध - मधुमक्खी पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Honey Bee - Essay on Honey-Bee in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Honey Bee Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

मधु यानी शहद बनाने वाली मक्खी को मधुमक्खी कहते हैं। मधुमक्खी दुनिया भर में पायी जाती है।

बहुत-सी मधुमक्खियाँ मिलकर ऊँचाई पर या किसी पेड़ पर छत्ता बनाती हैं। वे फूलों का रस चूस कर छत्ते में जमा करती हैं। इसी रस से शहद बनता है। मधुमक्खी से जो हमें शहद प्राप्त होता है, वह अत्यंत पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है।

छत्ते को छेड़ने पर मधुमक्खियाँ हमला बोल देती हैं। वे डंक मारती हैं। डंक मारने पर बहुत जलन होती है। धुआँ करने पर मधुमक्खियाँ तितर-बितर हो जाती हैं।

मधुमक्खी के छत्ते को कभी छेड़ना नहीं चाहिए।


ADVERTISEMENT