ADVERTISEMENT
कोयल एक लोकप्रिय पक्षी है।
कोयल का रंग काला होता है। वह बगीचे या जंगल में पेड़ पर रहती है। आम का पेड़ उसका प्रिय पेड़ है। उसकी प्रिय ऋतु वसंत है। वसंत में वह मधुर आवाज में 'कुहू कुहू' कर खूब कूकती है। उसकी मीठी आवाज सबको अच्छी लगती है।
कोयल बहुत चालाक होती है। वह अपने अंडे कौए के घोंसले में रख देती है। कौआ उन्हें अपने अंडे समझकर सेता है। कोयल के बच्चे बड़े होने पर फुर्र से उड़ जाते हैं।
मीठी बोली के कारण कोयल को सब लोग पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT