कौआ पर निबंध

ADVERTISEMENT

कौआ पर हिंदी निबंध - कौए पर हिंदी निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Crow - Essay on Crow in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Crow Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

कौआ हमारा जाना पहचाना पक्षी है।

कौए का रंग काला होता है। वह एक तगड़ा पक्षी है। उसकी चोंच बहुत मजबूत होती है। उसकी नजर तेज होती है।

मछली, मांस, रोटी कौए का प्रिय भोजन है। वह गंदी चीजें खाकर वातावरण को स्वच्छ बनाता है। मुँडेर या खिड़की पर बैठकर वह 'काँव-काँव' करता है। उसकी बोली बहुत कर्कश होती है। इसलिए सुनने में अप्रिय लगती है।

कौआ बहुत चालाक पक्षी है। वह हमेशा सावधान रहता है। जरा-सी आहट होते ही वह उड़ जाता है। कौआ एक उपयोगी पक्षी है।


ADVERTISEMENT