बरगद का पेड़ पर निबंध

ADVERTISEMENT

बरगद का पेड़ पर हिंदी निबंध - बरगद का पेड़ पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Banyan Tree - Essay on Banyan Tree in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Banyan Tree Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

बरगद एक प्रसिद्ध पेड़ है।

बरगद का आकार बहुत बड़ा होता है। इसका तना मोटा होता है। इसके पत्ते मोटे, चिकने तथा लंब-गोल होते हैं। बरगद की जड़ें जमीन में गहराई तक जाती हैं। बरगद की डालियों से भी जड़ें निकलती हैं। इन झूलती हुई जड़ों को ‘बरोह' कहते हैं।

बरगद के फल आकार में बहुत छोटे होते हैं। बरगद का दूध दवा के काम आता है। बरगद की छाया बहुत सुखद होती है। किसान जो खेती करते है वे बरगद के पेड़ के निचे बैठकर विश्राम करते है।

बरगद की उम्र लंबी होती है। दुनिया में सैकड़ों साल पुराने बरगद भी पाए जाते हैं।


ADVERTISEMENT