हाथी पर निबंध

ADVERTISEMENT

Elephant par nibandh - हाथी पर 10 वाक्य हिंदी में - हाथी पर निबंध बच्चों के लिए - पालतू जानवर पर निबंध - Elephant essay for kids - Elephant essay in hindi class 1 - Essay on elephant in hindi for class 2

हाथी बहुत बड़े शरीरवाला प्राणी है। हाथी एक बड़ा और बुद्धिमान जानवर है। हाथी एक शाकाहारी प्राणी है। हाथी के चार पैर, दो कान, दो आँख, दो सूंड और एक छोटी पूँछ होती हैं।

हाथी का रंग काला होता है। कई जगह सफेद हाथी भी पाए जाते है। हाथी एक खंभे की तरह दिखते हैं। इसके दो बड़े पंखे जैसे कान होते हैं। इसकी एक छोटी पूंछ होती है। हाथी का सबसे अनोखा अंग उसकी लंबी सूंड़ है। सूंड उसकी नाक भी है और हाथ भी। हाथी सूंड़ से पेड़ के पत्ते तोड़कर खाता है। गन्ना और मीठे फल हाथी को बहुत पसंद हैं।

हाथी एक उपयोगी जानवर है। यह जंगल से बड़े लकड़ी को ले जाने में हमारी मदद करता है। इसका उपयोग शिकार और सवारी के लिए किया जाता है। हाथी एक पालतू जानवर भी होता है। पालतू हाथी सवारी के काम आता है। उससे बोझा ढोने का काम भी करवाया जाता है। पुराने जमाने में हाथी का लड़ाई में बहुत उपयोग होता था।

इनके रखवाले को 'महावत' कहा जाता है। जब यह चलता है तो यह काफी शाही लगता है। हाथियों को सर्कस में कई करतब करते देखा जा सकता है। उन्हें विवाह और धार्मिक जुलूसों में भी देखा जा सकता है। हाथी एक बुद्धिमान प्राणी है। हाथी का स्मरणशक्ति तेज होता है।


ADVERTISEMENT