दीपावली पर निबंध

ADVERTISEMENT

दीपावली पर हिंदी निबंध - दीवाली पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Diwali - Essay on Diwali in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Deepavali Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

दीवाली हमारे देश का प्रसिद्ध त्योहार है। दिवाली को दीपावली भी कहते हैं।

यह त्योहार आश्विन महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। दीवाली के पहले लोग अपने घरों-दुकानों की सफाई करते हैं, उन्हें सजाते हैं। नए कपड़े सिलाते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं।

दीवाली की शाम को लोग अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाते हैं। वे अपने आँगन को रंगोली से सजाते हैं। दीवाली में घर-बाहर रोशनी-ही-रोशनी दिखाई देती है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। बच्चे खूब पटाखे फोड़ते हैं।

दीवाली के दूसरे दिन नया साल शुरू होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर 'साल-मुबारक' कहते हैं।

सचमुच, दीवाली आनंद और प्रकाश का अनोखा त्योहार है।


ADVERTISEMENT