चाचा नेहरू पर निबंध

ADVERTISEMENT

चाचा नेहरू पर हिंदी निबंध - जवाहरलाल नेहरू पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Chacha Nehru - Essay on Jawaharlal Nehru in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Kids, Childrens and Teachers. Chacha Nehru Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids - Jawaharlal Nehru Essay in Hindi in 50, 100, 150, 200, 250, 300 Words

चाचा नेहरू हमारे देश के महान नेता थे। चाचा नेहरू का नाम जवाहरलाल नेहरू था। उनका जन्म १४ नवंबर, १८८९ को इलाहाबाद में हुआ था।

उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और उनकी माता का नाम स्वरूपरानी था। । इनके पिता मोतीलाल नेहरू शहर के जाने माने वकील थे तथा माता स्वरूप रानी नेहरू का संबंध लाहौर के एक सुपरिचित कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से था।

नेहरू जी की पढ़ाई-लिखाई इंग्लैंड में हुई थी। बड़े होकर वे महात्मा गांधी के अनुयायी बने और आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े। भारत के आज़ाद होने पर वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

चाचा नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। वे अत्यंत योग्य नेता साबित हुए। नवजात भारत में बहुत-सी समस्याएँ थीं। चाचा नेहरू ने उन सब को बहुत प्रभावी तरीके से निपटाया। उन्होंने भारत के विभाजन के समय समझदारी से काम लिया।

उनके शासन में धर्म की स्वतंत्रता, कानून के समक्ष सबकी समानता आदि-जैसे विभिन्न मुद्दे प्रस्तुत किए गए। सभी बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया। पं. नेहरू ने कृषि के विकास के लिए काम किया। उन्होंने अनेक बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने आई. आई. टी, आई. आई. एम. एवं ए. आई. आई. एम. एस. को विकास की ओर प्रवृत्त किया।

उनके नेतृत्व में भारत ने बहुत उन्नति की। २७ मई, १९६४ को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु देश के लिए बहुत बड़ी क्षति थी। भारतीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका अनेक यातनाएं सह कर भी निभाई है। हमलोग देश के विकास के प्रति उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकते।

नेहरू जी बच्चों को बहुत चाहते थे, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिन' के रूप में मनाया जाता है।

ADVERTISEMENT