बाल दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

बाल दिवस पर हिंदी निबंध - बाल दिवस पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on Children's Day - Essay on Bal Diwas in hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. Children Day Essay in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के महान नेता थे। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। १४ नवंबर उनका जन्म दिन है।

नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्रेम था। बच्चे भी उन्हें 'नेहरू चाचा' कहते थे। इसलिए हर वर्ष नेहरू जी के जन्मदिन को 'बालदिन' अथवा 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन पर मनाया जाता है। उनके अनुसार, बच्चे देश का भविष्य है।

इस दिन विद्यालयों में बच्चों के तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। छोटे बच्चे कविताएँ सुनाते हैं। वे नाटकों में भाग लेते हैं। बच्चों को इनाम और उपहार दिए जाते हैं। विद्यालयों में बाल दिवस के अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस दिन पंडित जवाहर लाल नेहरु को भी विशेष रुप से याद किया जाता है क्योंकि वह एक राष्ट्रीय नेता और प्रसिद्ध हस्ती होने के बावजूद बच्चों से बेहद प्यार करते थे और उनके साथ समय बिताना काफी पसंद करते थे।

इस दिन स्कूल खुला रहता है जिससे बच्चे स्कूल जाये और ढेर सारी गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग ले। भाषण, गीत-संगीत, कला, नृत्य, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिये शिक्षकों द्वारा आयोजित किया जाता है।

बच्चों के लिए यह खुशी का दिन होता है। सचमुच, बाल दिन बच्चों का अपना विशेष दिन बन गया गया है।

ADVERTISEMENT