26 जनवरी गणतंत्र-दिवस पर निबंध

ADVERTISEMENT

26 जनवरी (गणतंत्र-दिवस) पर हिंदी निबंध - 26 जनवरी गणतंत्र-दिवस पर निबंध कक्षा 1, 2, 3 और 4 के लिए - Essay writing on 26 January Republic Day - Essay on Republic Day 26 January in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 Children, Kids and Teachers. 26 January Republic Day in Hindi for Class 1, 2, 3, and 4 Children and Kids

26 जनवरी गणतंत्र-दिवस (26 January Republic Day)

१५ अगस्त, १९४७ को हमारा देश स्वतंत्र हुआ था, पर हमारे देश में हमारा अपना संविधान २६ जनवरी, १९५० को लागू किया गया था। इसी दिन हमारे देश को सार्वभौम गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। तब से हर साल २६ जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

२६ जनवरी को विद्यालयों और कार्यालयों में छुट्टी रहती है। सुबह जगह-जगह झंडा-वंदन के कार्यक्रम होते हैं। राष्ट्रगान 'जन-गण-मन गाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में अनेक कार्यक्रम होते हैं। गणतंत्र की पूर्व संध्या को हमारे राष्ट्रपति दूरदर्शन पर राष्ट्र के नाम अपना संदेश प्रसारित करते हैं। इस संदेश में वे देश से जुड़ी हुई समस्याओं की चर्चा करते हैं और देशवासियों तथा विदेशों में बसे भारतीयों का अभिनंदन करते हैं।

राजधानी दिल्ली में इस दिन भारतीय सेना की शानदार परेड होती है। परेड में विभिन्न प्रांतों की सुंदर झाँकियाँ भी होती हैं। भारत के राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन यानी २६ जनवरी को मकानों की खिड़कियों पर छोटे-छोटे तिरंगे झंडों की शोभा दर्शनीय होती है। जगह-जगह ध्वजवंदन के कार्यक्रमों की धूम मच जाती है। २६ जनवरी हमारा राष्ट्रीय त्योहार है।

ADVERTISEMENT